मुंबई. भारतीय शेयर बाजार ने आज नया इतिहास रचा। सेंसेक्स पहली बार 80,000 अंक की सीमा पार कर गया।
विदेशी संस्थागत निवेशकों की मजबूत खरीदारी और सकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण बाजार में यह तेजी आई।
किन शेयरों में आई तेजी?
रिलायंस, HDFC बैंक, इन्फोसिस और TCS जैसी कंपनियों में 2-4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।