नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई है।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, सीमावर्ती क्षेत्रों में सेना की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की गई हैं।
क्या है पूरा मामला?
पाकिस्तान की तरफ से कई बार सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं सामने आई हैं। संयुक्त राष्ट्र ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है।